राजेन्द्र भंडारी का किया जोरदार स्वागत और सत्तासीन भाजपा सरकारों का किया पुतला दहन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रिखणीखाल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र भंडारी का जोरदार स्वागत किया। उत्तराखंड प्रदेश के कांग्रेस चुनाव प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी की अगुवाई में भाजपा सरकार के द्वारा मंहगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार को बढावा दिये जाने पर रोष प्रकट किया और केन्द्र एवं राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकारों का पुतला दहन किया गया।
राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा चुनाव के समय भाजपा के नेताओं ने जनता को महंगाई कम करने, बेरोजगारों को रोजगार देने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का भरोसा दिया था। जिससे प्रदेश की जनता ने केन्द्र एवं राज्य में भाजपा सरकारों को सत्तासीन किया था। लेकिन भाजपा सरकारों के कार्यकाल में न तो बेरोजगारों को रोजगार मिल पाया है और न ही मंहगाई पर अंकुश लग पाया है। जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में रोजाना भ्रष्टाचार के नये रिकार्ड बनते जा रहे है, भाजपा सरकार राज्य में सिर्फ मुख्यमंत्रियों को बदलने का खेल खेल रही है और रिक्त पदों पर भर्ती करने में भी पूरी तरह से असफल साबित हुई है।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश नेगी, प्रदेश सचिव मनोज रावत, जेष्ठ प्रमुख चंद्रभूषण नौगांई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *