राजेंद्र अध्यक्ष व प्रदीप बने सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। उत्तराखंड मेडिकल लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन शाखा पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली के चुनाव किए गए। इस दौरान नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष, विरेंद्र सिंह नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भरत रावत उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह रावत सचिव, विनोद पांडेय प्रवक्ता, किशोर बिष्ट कोषाध्यक्ष, विनोद चमोली संप्रेक्षक व अक्षय पाल मुख्य संरक्षक चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से हल करना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *