राजेंद्र नेगी अध्यक्ष तो अरविंद रावत बनें सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। सहायक वन कर्मचारी संघ शाखा पौड़ी के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया।
रविवार को पाबौ में आयोजित अधिवेशन में वन दरोगा का वेतनमान उच्चीकरण करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, एसीपी का लाभ पहले की तरह दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष, अरविंद रावत सचिव, बसंती लाल आर्य उपाध्यक्ष, शिव सिंह रावत कोषाध्यक्ष, आमोद डोभाल व राकेश रावत संगठन मंत्री, अनिल कुमार व लखपत सिंह को प्रचार-प्रसार मंत्री, नरेंद्र सिंह नेगी संप्रेक्षक, भूपेंद्र सिंह रावत संरक्षक, सुभाष चमोली व गंगा सिंह रावत को सलाहकार चुना गया। मुख्य पर्यवेक्षक सुभाष चमोली की देखरेख में हुए चुनाव में सहायक पर्यवेक्षक कुसुम, विमल कुमार भट्ट, शीशपाल चौहान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *