सैकड़ों समर्थकों के साथ राजेंद्र पंत ने थामा यूकेडी का हाथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पंत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल का हाथ थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने पदयात्रा निकालते हुए स्व.इंद्रमणि बड़ोनी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राजेन्द्र पंत ने उत्तराखंड प्रदेश को बचाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल का हाथ थामा है। इससे उत्तराखंड क्रांति दल को भी मजबूती मिलेगी। राजेंद्र पंत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां दिल्ली से चलती है। प्रदेश का विकास केवल उत्तराखंड क्रांति दल ही कर सकता है। यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि अगर इस प्रदेश को बचाना है तो उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्येक कार्यकर्ता को सैनिक के रूप में कार्य करना होग। कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति शैल कपरुवान ने कहा कि आज प्रदेश में अफसरशाही हावी हो गई है। अधिकारी अपने सरकारी मोबाइल नंबर को उठाते तक नहीं है। कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के विकास को लेकर गंभीरता से कार्य करेगी। इस मौके पर संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती सुधा चौहान, संजय, गोविंद अधिकारी, राजेश आर्य,विजयपाल, दयानंद बजरंगी, प्रदीप, प्रकाश पन्त, राधे श्याम, मीनाक्षी चौहान, गुंजन सक्सैना, अनमोल सक्सेना, जितेंद्र यादव, मनजीत चौधरी , अंजू, एस मेहता, सुनील ध्यानी, सुलोचना ईष्टवाल, उत्तरा पंत, रेखा मियां, दीपक गैरोला, राजेंद्र प्रधान, संजय डोभाल, राजेंद्र बिष्ट ,राजेश्वरी रावत, किरण रावत, वीरेंद्र रावत ,जय प्रकाश उपाध्याय, मधु सेमवाल, मंजू रावत, सरोज रावत, राजेन्द्र गुसाईं आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *