राजेंद्र, प्रदीप, मुकेश, उमा बनीं उपाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय जनता पार्टी ने मंडल कार्यकारिणियों का भी विस्तार कर दिया। विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी गठित कर संगठानात्मक दायित्व दे दिए हैं। पौड़ी नगर में मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी ने कार्यकारिणी की सूची जारी की। जिसमें राजेंद्र सिंह राणा, प्रदीप भंडारी, मुकेश नेगी, उमा देवी को उपाध्यक्ष, अनूप देवरानी व स्वनिल धस्माना को महामंत्री, किरन लिंगवाल, कमलेश पंवार, बीना मंमगाई, रोशन रावत और जाहिद हुसैन को मंत्री, ललित नेगी को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र जुगरान कार्यालय मंत्री, बृजमोहन नौटियाल सोशल मीडिया प्रभारी सहित मनमोहन रावत को मीडिया प्रभारी का जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से कल्जीखाल मंडल में अध्यक्ष अनिल नेगी ने सुभाष डोभाल, मनमोहन रावत, नरेंद्र बिष्ट व धनवान सिंह को उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र पटवाल को महामंत्री, नीरजा खुगशाल, गोदाम्बरी देवी, रघुवीर सिंह, आशुतोष नेगी, जयेंद्र रावत को मंत्री, कुलदीप सिंह को कोषाध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी व देवेंद्र खुगशाल को सोशल मीडिया प्रभारी व गिरीश जुगरान को कार्यालय प्रभारी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *