राजेंद्र प्रसाद व मनोज को मिला व्यसनमुक्त प्रेरक सम्मान

Spread the love

बागेश्वर। व्यसनमुक्त समाज उत्तराखंड ने अपना रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया। वर्ष 2022 का व्यसनमुक्त प्रेरक सम्मान वरिष्ठ नागरिक व किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी तथा तिलसारी के युवा ग्राम प्रधान मनोज कुमार भट्ट को प्रदान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई।
आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय में आयोजित रजत जयंती समारोह में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि नशे को जड़ से मिटाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। व्यसनमुक्त समाज के संयोजक एडवोकेट डीके जोशी ने कहा कि 1997 में जब हम आजादी की 50 वीं वर्षगांठ मना रहे थे, तब उन्होंने 21 वीं सदी को व्यसनमुक्त सदी बनाने का संकल्प लिया। तभी से वे अपने जन्मदिन 21 अक्टूबर को व्यसनमुक्त समाज बनाने के लिए लगातार मिशन 21 चला रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी हरी दत्त जोशी ने कहा कि व्यसनमुक्त प्रेरक सम्मान देकर डीके जोशी पच्चीस वर्षों से समाज में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। इस दौरान जीवन चंद्र दुबे, नंदन सिंह अल्मिया, मोहन चंद्र कंसेरी, जावेद सिद्दकी, कैलाश चंद्र जोशी, सुरेंद्र वर्मा, मोहन जोशी, उमाशंकर भाकुनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *