जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पनियाली स्थित अरण्य सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति का गठन करने के साथ ही समिति के पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। कार्यकारिणी में धीरजधर बछवाण व अनिल कुकरेती संरक्षक, राजेंद्र प्रसाद पंत अध्यक्ष, केसी राम निराला सचिव, सुरेश मधवाल कोषाध्यक्ष और आरए खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। गणेश डोभाल को आडिटर व चंद्र किशोर असवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में लैंसडौन वन प्रभाग, भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालागढ़ और बिजनौर वन प्रभाग के सेवानिवृत्त सदस्यों के साथ मिनिस्टीरियल स्टाफ के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।