राजेंद्र सिंधवाल अध्यक्ष और सुनील रावत सचिव बने

Spread the love

रुद्रप्रयाग। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की रुद्रप्रयाग शाखा का द्विवर्षीय चुनाव संपंन हो गया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह सिंधवाल को शाखा अध्यक्ष एवं सुनील सिंह रावत को शाखा सचिव चुना गया। तिलवाड़ा स्थित लाटा बाबा गेस्ट हाउस में मंडलीय अध्यक्ष रामपाल भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। चुनाव अधिकारी मातवर सिंह बडियारी एवं कुलदीप चौहान की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष और सचिव के साथ ही लखपत राणा उपाध्यक्ष, सागर सिंह कोषाध्यक्ष, विनोद भारती संगठन मंत्री, महावीर सिंह कंडारी संयुक्त सचिव, जयवीर नेगी कार्यालय मंत्री, कुलदीप चौहान प्रवक्ता बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में शाखा संरक्षक मातवर सिंह बडियारी, सूर सिंह राणा, महावीर राणा, महावीर रावत, अंकित कुकरेती, जितेंद्र रावत आदि शामिल किए गए। बैठक के अंत में पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारियों द्वारा संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश स्तर की मान्यता प्राप्त संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *