राजीव गांधी ने युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिया: बेहड़

Spread the love

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा बंगाली कॉलोनी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। राजीव गांधी ने युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार दिया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कंप्यूटर क्रांति लाने का कार्य किया जिसकी वजह से ही आज आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने पंचायती राज की स्थापना की ग्राम पंचायतों को मजबूत किया जिसकी वजह से देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सका। बेहड़ ने कहा कि राजीव गांधी अब तक के सबसे कम युवा उम्र के प्रधानमंत्री थे। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि राजीव गांधी के विकास कार्यों को देश कभी भुला नहीं सकता। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय, महामंत्री राजीव कामरा, विजय अरोरा, रंजीत सिंह राणा, उमा सरकार, पार्षद सचिन मुंजाल, कैलाश राठौर, रघुपति विश्वास, डॉ. विमल ग्रामी, चौधरी हरेंद्र सिंह, रघुपति विश्वास, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका, उमा सरकार गौतम, स्वामी उमाशंकर, प्रदेश सचिव नंदलाल, युवा अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, विकास विश्वास, अशोक मंडल, चंद्रशेखर डब्लू, रवि कठेरिया, तेजराज, सलमान सिद्दीकी, संजय, नीरज मादरा, मनी मंडल, महादेव मादरा, भगवान स्वरूप गुप्ता, बाबू विश्वकर्मा, विक्की सरकार, रामप्रसाद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *