पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को याद कर दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

Spread the love

बागेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि को कोरोना महामारी को समर्पित करते हुए सदभावना दिसव के रूप में मनाया गया। उनके चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने जिला रक्त कोष में रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव की यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने समाज को नई दिशा देने का काम किया। कंप्यूटर युग उन्हीं की देन है। इसके बाद कांग्रेसजनों ने जिला अस्पताल स्थित रक्त कोष में रक्तदान किया। रक्त देने वालों में धीरज कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, मयूर नाथ, अरविंद चंद्र, गोपाल दत्त आदि शामिल थे। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, उमेश उपाध्याय, कवि जोशी, राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा, राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, देवेंद्र परिहार, अंकुर उपाध्याय, गोकुल परिहार, रोहित खैर, उमेश मनराल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *