राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने लोगों के साथ लगाई चौपाल

Spread the love

नई टिहरी। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उनियाल व जिला संयोजक कुलदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में जाख चौराहा, जाख लगा, जुदाशु , नैल व कोटी कालोनी में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के सम्बंध में आम लोगों के साथ छोटी-छोटी चौपाल लगाकर बैठक की। बैठक में राजीव गांधी संगठन के विचारों को आगे बढ़ाया गया। इस मौके पर मोहित उनियाल ने कहा कि कोरोना काल में हमने अपने सगे संबंधियों व परिवार जनों को खोया है, इसलिए पंचायती राज संगठन की पहल पर तीसरी लहर आने से पहले लोगों को जानकारी दी जा रही है। कौन-कौन वैक्सीनेशन नहीं लगा रहा है, उनको वैक्सीनेशन लगाने के लिए संगठन प्रेरित करने का काम कर रहा है। संगठन का निर्णय है कि गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा। संगठन के जिला संयोजक कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार गांव-गांव व पंचायत स्तर में किया जाएगा। सरकार के पास वैकसीनेशन की बहुत बड़ी कमी ह। किंतु संगठन लोगों को जागरुक कर वैक्सीनेशन लगाने में मदद करने का काम कर रहा है। उनके लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाये जा रहे हैं। संगठन ने लोगों को हर संभव मदद करने की बात भी कही है। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, जिला संयोजक कुलदीप सिंह पंवार, बिरेंद्र सिंह नेगी , विकास कुमार, बिरेंद्र चौहान, जयप्रकाश बडोनी, रणबीर पंवार, सुधीर कुमार, राजीव सिंह, नरेंद्र सरियाल, जयेंद्र , राजेन्द्र नेगी , पदम सिंह सहित संगठन के कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *