जयन्त प्रतिनिधि।
 पौड़ी। अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार परिषद (राज्यमंत्री दर्जा) वीरेन्द्र सिंह बिष्ट नेतृत्व में कण्डोलिया-ल्वाली मोटर मार्ग के उपरी वन भूमि पर बुरांश,
 बांज, देवदार, काफल आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बिष्ट ने कहा कि राज्य में हरेला पर्व हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व
 के दौरान पूरे राज्य में 2 करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है। वन विभाग के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा किया जायेगा। 14 अगस्त 2020 तक हरेला पर्व को
 मनाया जायेगा। जिसमें वन पंचायतें, ग्राम सभाएं, स्वयं सेवी संस्थाएं एवं सभी संस्थान बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि वन के होने से हमें शुद्ध वायु
 मिलेगी, जल प्राप्त होगा। हरियाली चारों तरफ रहेगी तो लोगों को लाभ मिलेगी मवेशीयों को चारा मिलेगा। वन की उपयोगिता को स्वीकार करना पडे़गा एवं हमें वनों
 की रख रखाव एवं इसका संबद्र्धन करना पडे़गा। हरेला पर्व खुशहाली का पर्व है। उन्होंने सभी राज्यवासी को हरेला पर्व वृक्षारोपण कार्यों में योगदान करने की अपील
 की। उन्होंने बुरांस के वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिह गांववासी, प्रभागीय वनाधिकारी संतराम, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत,
 जिला महामंत्री भाजपा जगत किशोर बडथ्वाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी एके भट्ट अन्य गणमान्य उपस्थित थे।