राजकिशोर बिष्ट ने थाना यूकेडी का दामन

Spread the love

रुद्रप्रयाग : भाजपा के अगस्त्यमुनि मंडल अध्यक्ष रह चुके और लगभग 25 वर्षों तक पार्टी से जुड़े रहे राजकिशोर बिष्ट ने भाजपा से इस्तीफा देकर उक्रांद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उक्रांद के जिला अध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली, डॉ. आशुतोष भंडारी, जिला महामंत्री दीप प्रकाश भट्ट एवं अजीत भंडारी ने उनका स्वागत किया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि राजकिशोर बिष्ट का लंबा राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क उक्रांद को आने वाले समय में और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *