उत्तराखंड पहुंचे राजनाथ सिंह, हल्द्वानी में टटप्च् शादी में करेंगे शिरकत

Spread the love

हल्द्वानी। आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी का विवाह समारोह है। जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी पहुंचे। राजनाथ सिंह के हल्द्वानी पहुंचने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किये गये। राजनाथ सिंह के साथ सीएम धामी भी अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे।
अजय भट्ट ने किया राजनाथ का स्वागतरू
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी की सुनीति की शादी 27 नवंबर रुद्रपुर में होनी है। शादी समारोह से एक दिन पूर्व हल्द्वानी में महिला संगीत का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में जनप्रतिनिधि के अलावा स्थानीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी पहुंचे। शादी समारोह में कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल से कई विधायक भी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।
बता दें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी की शादी में वीवीआईपी लोगों के आने का अंदेशा है। जिसे देखते हुए शहर में रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत का दावारू इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह प्रयास कर रही है। केंद्रीय व राज्य की एजेंसियां लगातार मजदूरों को निकालने का काम कर रही हैं। खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पूरे रेस्क्यू अभियान की मनीटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही सभी मजदूर भाइयों को निकाल लिया जाएगा। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूटे गए सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा सभी पांच राज्यों में चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है। भाजपा ही सभी पांचो राज्यों में सरकार बनाएगी। कहीं किसी गठबंधन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बता दें अजय भट्ट की बेटी सुनीति वकील हैं। वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं, उनके होने वाले दामाद हल्द्वानी निवासी मयंक जोशी आइटीबीपी पैरामिलिट्री फोर्स में कमांडेड हैं, वे वर्तमान समय में मिनिस्ट्री अफ होम में तैनात हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *