भारत जोड़ों यात्रा ने देश को एकसूत्र में बांधा : राजपाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा ने जाति धर्म के मतभेद से हटकर और नफरत को खत्म कर प्यार बांटकर देश को को एकसूत्र में बांधने का काम किया। साथ ही लोगों के बीच जाकर डरो मत का नारा दिया और अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए प्रत्येक भारतवासी को प्रेरित किया। कहा कि इस यात्रा के बाद प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ यात्रा चलाई जा रही है, जिससे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर वापस लौटे एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर नगर पंचायत वार्ड सदस्य आरती पंवार, पीसीसी सदस्य माया गुसाईं, कल्याण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कीरत सिंह रावत, महेन्द्र रावत, व्यापार मण्डल अध्यक्ष जयदीप नेगी, नगर अध्यक्ष सुरजन सिंह रौतेला, वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिलोक सिंह नेगी, रणधीर सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष नेगी, मोहित रावत, विधानसभा अध्यक्ष रोहन नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्या बोडकोटी, कोषाध्यक्ष अंकिता, यूआर अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *