राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी, फैंस कर रहे दुआ

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। कमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत एक बार फिर बिगड़ गई हैस उन्हें 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया थास तब से उनकी सेहत पर लगातार डक्टर निगरानी बनाए हुए हैंस हालांकि, अब आ रही खबरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव की सेहत बिगड़ती जा रही हैस वहीं, कमेडियन सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैस उन्होंने राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि राजू श्रीवास्तव के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है और डक्टर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैंस इस अवसर पर सुनील पाल भावुक हो गए हैंस वहीं, राजू श्रीवास्तव के भतीजे ने भी जागरण डट कम से हुई बातचीत में बताया कि राजू की सेहत गंभीर हो गई हैस ऐसे में वह लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *