राज्य के विकास को लोग उपपा का देंगे साथ: तिवारी

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों की राज्य विरोधियों नीतियों के खिलाफ उपपा राज्य में राजनीतिक विकल्प के तौर पर मौजूद है। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य विरोधियों नीतियों के खिलाफ आज लोग राज्य की अस्मिता को बचाने के लिए पार्टी से जुड़ रहे है। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि लोग कांग्रेस और भाजपा समेत उनके पद चिन्हों पर चलने वाले राजैनेतिक दलों के खिलाफ लोग पार्टी का पूरा साथ देगें। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्तिव में आने के बाद सता रूढ़ पार्टियों की गलत नीतियों के चलते राज्य की अवधारणा के तहत विकास नही हो पाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की अवधारण और राज्य के विकास के लिए लोग अब पार्टी का साथ देगें। वही आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए बैठकों के आयोजन का निर्णय लिया गया। यहां किरन आर्या, हीरा देवी, पूरन सिंह मेहरा, गोपाल राम, आंनदी वर्मा, चंद्रा गिरी, अनीता बजाज, लीला आर्या, रेशमा परविन समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *