राज्यसभा सांसद बलूनी के गांव में मनाई ईगास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद गढ़वाल में ‘‘ईगास बग्वाल’’ पर्व को धूमधाम से मनाया गया। विधायक पौड़ी मुकेश सिंह कोली ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रतिनिधि के रूप में उनके पैतृक गांव नकोट में पांरपरिक विधि विधान के अनुसार ईगास पर्व मनाया। उन्होंने इस लोक संस्कृति को जीवन्त रखने पर सांसद श्री बलूनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सांसद श्री बलूनी से वीडियो कॉल कर गांव में ईगास बग्वाल पर्व मनाये जाने पर रूबरू करवाया।
क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने कहा कि सांसद अनिल बलूनी ने सभी उत्तराखण्ड वासियों से अपील की है कि आप अपने गांव आकर ईगास बग्वाल मनाये और यदि गांव आना सम्भव न हो तो जहां रह रहे हैं, वहीं इस पर्व को मनाकर अपने लोक संस्कृति को जीवन्त रखे ताकि देश-दुनिया के लोग भी यहां की लोक संस्कृति से परिचित हो सके। इसके साथ ही हमारी भावी पीढ़ियां भी हमारे महानतम प्राचीन इतिहास और लोक संस्कृति को जान सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा एक नई अलख जगाते हुए उत्तराखण्ड की खोयी हुई सभ्यता को नवयुवकों के बीच लाया गया, जिससे इस पर्व को मनाने में नवयुवकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी, सतीश बलूनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *