राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

Spread the love

अल्मोड़ा। राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार की नीतियों को लोगों के लिए गलत ठहराते हुए विरोध जताया। बिजली और पानी के बिलों की प्रतियां भी जलाई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के पुश्तैनी वनाधिकार और हकहकूक बहाल किये जाय। केंद्र सरकार की सेवाओं में राज्य के लोगों को आरक्षण दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने, प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली और पानी निशुल्क देने,जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय को अधिकार देने, उत्तराखंडवासियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क देने, एक यूनिट आवास बनाने के लिए लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क देने, जंगली जानवरों ने जनहानि पर 25 लाख की क्षतिपूर्ति और परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रतिनाली पांच हजार क्षतिपूर्ति देने,राज्य में चकबंदी करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर पानी एवं बिजली के बिलों की प्रतियां भी जलाई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय,जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक मदन बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, प्रीति बिष्ट, जितेन्द्र तिलारा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *