राज्य स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया जाएगा

Spread the love

बागेश्वर। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में बस स्टेशन के समीप गांधी प्रतिमा के पास वरिष्ठ नागरिक एकत्र होंगे। शारीरिक दूरी और मास्क का सभी इस्तेमाल करेगे। कार्यक्रम लगभग साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण ट्रस्ट की यहां आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस खुशी का दिन है। जिस पर सभी को नशामुक्ति का संकल्प लेना है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है। स्मैक, चरस, शराब आदि युवाओं को कमजोर और बीमार कर रहा है। ऐसे युवाओं का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है। वह किसी प्रकार का रोजगार भी नहीं कर पा रहे हैं। नशे के कारण महिलाएं सबसे अधिक परेशानी में हैं। बहन, बेटी, मां, पत्नी की समस्याओं का कम करने के लिए नशे से ना करना होगा। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ नागरिकों का भी इस जन जागरूकता अभियान में अहम रोल है। 9 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में सभी साथी मास्क पहनकर शामिल होंगे। इसके अलावा 60 से अधिक उम्र के अन्य वरिष्ठ नागरिक भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने का कि स्थापना दिवस पर उत्साह तो होगा लेकिन कोरोना के कारण सादगी से मनाया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में हर वर्ष राज्य स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर बाला दत्त तिवारी, हरीश साह जगाती, दलीप सिंह खेतवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *