राकेश अध्यक्ष तो मीनाक्षी बनी उपाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर कोटद्वार में प्रबंध समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। राकेश ऐरन को अध्यक्ष और श्रीमती मीनाक्षी शर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि विद्यालय की पूर्व समिति का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण मंगलवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वतमान में कार्यकारिणी 2016 में गठित की गई थी। विद्यालय परिसर में विद्या भारती के गढ़वाल संभाग निरीक्षक एवं भारतीय शिक्षा समिति के चुनाव अधिकारी नत्थीलाल बंगवाल की उपस्थिति में विद्यालय की नई प्रबंध समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर राकेश एरन, उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, प्रबंधक पद पर राजेन्द्र प्रसाद जखमोला, सह प्रबंधक पद पर कालिका प्रसाद नैथानी, कोषाध्यक्ष पद पर विनय कुमार को नियुक्त किया गया। जबकि 12 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर विष्णु कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य लोकेन्द्र अंथवाल, अनिल कोटनाला, संगीता रावत, नीरज कुमार, राजन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *