राकेश रावत को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: घण्डियाल स्थित मां राजराजेश्वरी मेले को सफल बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पूर्व सैनिक राकेश रावत को अध्यक्ष बनाया गया। समाजसेवी जसवीर रावत को उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य घंडियाल दीपक रावत को महासचिव, उपप्रधान घंडियाल संजय रावत को सचिव, महिला मंगल दल अध्यक्ष घंडियाल गायत्री देवी पटवाल को सहसचिव, व्यापार मंडल अध्यक्ष घण्डियाल संजय रावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पलायन आयोग के सदस्य दिनेश रावत को संरक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही जगमोहन डांगी को मीडिया प्रभारी, अमित रावत सह मीडिया प्रभारी, सूरज रावत सोशल मीडिया प्रभारी चुने गए। इसके अलावा धारी, गौरण, देवल, साकनी बड़ी, नैथाना आदि गांव से चार चार नामित सदस्य बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *