सेना में अधिकारी बनने पर राकेश का हुआ स्वागत

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : रिखणीखाल के सिलबेड़ी गांव के राकेश रावत का भारतीय सेना में अधिकारी बनने पर ग्रामीणों और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने उनका अभिनंदन किया। इन दिनों राकेश घर आए हुए हैं।

सिलबेड़ी गांव के विनोद सिंह रावत के पुत्र राकेश रावत ने प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय सिलबेड़ी और बारहवीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल से की। माध्यमिक शिक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने राजकीय पॉलीटेक्निक पिट्ठूवाला से डिप्लोमा कोर्स और ओपन यूनिवर्सिटी से प्राइवेट स्नातक किया। इसी दौरान कैंपस प्लेसमेंट में उनकी नियुक्ति प्राइवेट कंपनी में हो गई। जहां उन्होंने एक वर्ष नौकरी की, लेकिन राकेश का मन शुरू से ही सेना में जाने का था। प्राइवेट नौकरी छोड़कर उसने घर पर ही सीडीएस परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। प्रशिक्षण के बाद अब राकेश रावत भारतीय सेना के अधिकारी बन गए हैं। शिक्षक पंकज जोशी ने कहा कि राकेश की मेहनत और सफलता से क्षेत्र के अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेंगे। विधायक दिलीप सिंह रावत ने भी राकेश रावत के घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिजनों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *