विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार में रक्षाबंधन एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभक्ति गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला जी के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सभी बहनों ने भाइयों को हल्दी का तिलक लगाकर राखियां बांधी। इस अवसर पर आयोजित देश भक्ति गान प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मनीष प्रथम, स्नेहा बलूनी द्वितीय व दीप्ति शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मेघा ने पहला, सलोनी चंद्र व दिया बिष्ट ने दूसरा और सोनू कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *