रुद्रप्रयाग : जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जनपद में भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के हाथों पर राखी बांधकर उसके लंबे उम्र की कामना की। जबकि भाइयों ने अपनी बहनों को अनेक प्रकार के उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर जिला मुख्यालय में बहनें सुबह नहा धोकर तैयार हो गई थी। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधा। तथा भाई की लंबी उम्र की कामना की। भाईयों ने बहन की रक्षा का संकल्प भी लिया। वहीं ब्राह्मणों ने भी अपने यममानों के यहां जाकर जनेऊ वितरित किए। जिसके बदले में यममानों ने ब्राह्मणों को दक्षिणा दी। जिला मुख्यालय के साथ ही तिलवाडा, अगस्त्यमुनि, चन्द्रापुरी, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड, मयाली, जखोली, चोपड़ा व चोपता समेत कई स्थानों पर भी भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। (एजेंसी)