जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शनिवार को क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों में उत्साह बना हुआ था। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाईयों ने बहनों को तरह-तरह के उपहार दिए। रक्षाबंधन को लेकर शहर में उत्साह बना हुआ था।
शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सुबह से ही बहनों में भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए उत्साह बना हुआ था। रक्षाबंधन को लेकर बच्चे सबसे अधिक उत्साहित नजर आए। इस दौरान बाजार में भी काफी भीड़ उमड़ी हुई थी। लोगों ने अपनी बहनों के लिए तरह-तरह के उपहार खरीदे। सबसे अधिक भीड़ मिष्ठानों की दुकान में लगी हुई थी। रक्षाबंधन को लेकर दुकानों में तरह-तरह के मिष्ठान बनाए गए थे। शहरवासियों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की बधाईयां दी।