रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के सेवित ग्राम रणस्वा में प्राकृतिक जलस्रोतों की साफ सफाई करके प्लास्टिक, पॉलीथीन व अन्य प्रकार के कचरे का उन्मूलन किया।
विद्यालय के शिक्षकों प्रमोद रावत, प्रकाश कैंथोला और नीरज रमोला के मार्गदर्शन में निकाली गई स्पर्श गंगा जनचेतना रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र – छात्राओं को जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य तथा एनएसएस० के गढ़वाल मण्डल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखण्ड में गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए गंगा को स्पर्श करने वाली सभी छोटी-बड़ी नदियों, गाड – गधेरों, प्राकृतिक जलस्रोतों को साफ व स्वच्छ बनाए रखने के लिए वर्ष 2009 से प्रत्येक वर्ष 17 दिसम्बर को स्पर्श गंगा दिवस के रुप में मनाकर पूरे प्रदेश में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। हर हर गंगे, जय मां गंगे, एक ही संकल्प एक ही नारा, निर्मल बहे गंगा की धारा, हम सबने यह ठाना है, गंगा को स्वच्छ बनाना है जैंसे नारों की स्लोगन पट्टिकाएं हाथों में लेकर स्वयंसेवियों की रैली ने ग्राम रणस्वा के ग्रामीणों को नदियों व जलस्रोतों को गंदा न करने के लिए जागरूक किया । छात्र – छात्राओं ने गांव के जलस्रोतों के निकट झाड झंकाड़ काटकर तथा पॉलीथीन प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्रित करके उसे नष्ट किया। स्वच्छता कार्यों में ग्रामीण महिलाएं सहित स्वयंसेवी आयुष, अभिषेक, करन, प्रियांशु, रितेश, दिव्यांशु, कशिश, चाँदनी , शालिनी, साक्षी, गौरी ‘ अर्चना, प्रियंका ‘महक, रोनिका कोमल, दिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *