ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश, निकाली रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय महाविद्यालय के स्वयं सेवियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर छठवें दिन भी जारी रहा। स्वयंसेवी छात्रों ने ग्रामीणों को शारीरिक व्यायाम कर शरीर को स्वस्थ रखने का भी संदेश दिया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डा. भारती ने स्वयंसेवी छात्रों को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही छात्रों ने विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम किए। स्वयंसेवी छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों की सफाई कर स्वच्छता का भी संदेश दिया। इस मौके पर मोनिका रावत, मालती, पंकज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *