जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज जयदेवपुर (सिगड्डी) के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में करवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी आज देश के सर्र्वोच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बुधवार को विद्यालय परिसर से जयदेवपुर, लोकमणिपुर, मनदेवपुर, श्रीरामपुर, भुवदेवपुर, चिल्लरखाल व नई बस्ती क्षेत्र में रैली निकाली गई। रैली के दौरान हाथों में बैनर व पोस्टर पकड़े बच्चों ने अभिभावकों को बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया। गणित शिक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत हर विद्यालय की ओर से रैली निकलाकर बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी शिक्षा का स्तर काफी सुधर चुका है।