गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर निकाली रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुरु तेग बहादुर महाराज के 350वें बलिदान दिवस पर विभिन्न विद्यालयों की ओर से शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाज सेवा के लिए महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार, राजकीय बालिका इंटर कालेज कोटद्वार व आर्य कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहर में रैली निकाली। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर महाराज के जीवन के बारे में बताया। वहीं, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की ओर से भी रैली निकाली गई। बच्चे स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर चल रहे थे। इससे पूर्व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर के जीवन के बारे में बताया। कहा कि गुरु तेग बहादुर ने किसी धर्म के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए अपना बलिदान दिया। कहा कि उन्होंने धर्म की स्वतंत्रता के लिए ऐसी मिशाल पेश की जो आज भी सभी लोगों को प्रेरणा देती है। कहा कि गुरू तेग बहादुर का जीवन हमें साहस, समर्पण व सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों से गुरू तेग बहादुर के संदेश को जीवन में उतारने का आग्रह किया। कहा कि हमें जन-जन तक महापुरुषों के विचारों को पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *