नारायणबगड़ में जीत पर निकाली रैली

Spread the love

 

चमोली। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग (नारायणबगड़) के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के सभी घोषित प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के छह उम्मीदवारों ने छात्र संघ के पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अन्य किसी के नामांकन न करने की दशा में एबीवीपी के सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करने के बाद शनिवार को उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थन में विजय जुलूस निकाला और नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *