रैली निकाल बेटियों के सम्मान व उनकी सुरक्षा का दिया संदेश

Spread the love

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साथी संगठन ने शहर में रैली निकाली। जिसमें विभिन्न सामजिक व राजनीतिक संगठनों के साथ सीनियर सिटीजन, गवर्नमेंट पेंशनर्स, व्यापारियों व स्कूली छात्रों ने प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से देश की बेटियों के सम्मान व उनके संरक्षण के लिए प्रेरणाप्रद नारों का उद्घोष किया गया। बुधवार को रैली को महिला डिग्री कलेज के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नवाबी रोड, तिकोनिया चौराहा, डिग्री कलेज, दुर्गा सिटी सेंटर, वाल्मीकि मंदिर होते हुए वापस महिला डिग्री कलेज पहुंची। रैली में पोस्टर्स, चार्ट, स्लोगन, बैनर व नारे आदि के माध्यम से बेटियों का सम्मान व उनकी सुरक्षा का संदेश दिया गया। संचालन गवर्नमेंट पेंशनर्स के अध्यक्ष लीलाधर पांडे व महासचिव विजय तिवारी ने किया। इस मौके पर आनंद ठटोला, आरपी सिंह, जगदीश खोलिया, भुवन जोशी, लक्ष्मण गोनिया, राजेंद्र बोरा, आनंद रावत, मोहन मेहरा, बलवंत राणा, आनंद भाकुनी, वीएस भाकुनी, सुरेंद्र बिष्ट, नीमा, कमला, रूपेंद्र नागर, श्याम चिलवाल, कंचन अधिकारी, कुंदन अधिकारी, रितु, पीसी शर्मा, विजय तिवारी समेत महिला डिग्री कलेज के प्राध्यापक व स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *