श्रीनगर में 5 नवंबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए होगी रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आगामी पांच नवंबर को श्रीनगर में रैली निकाली जाएगी। शनिवार को एनएमओपीएस की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर श्रीनगर में होने वाली मंडलीय रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हिस्सा लेने को लेकर निर्णय लिया गया।
शनिवार को रामलीला मैदान में जिला मंत्री अनूप जदली के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों द्वारा 5 नवंबर की श्रीनगर गढ़वाल की मंडलीय रैली में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला मंत्री अनूप जदली ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पूरे देश का हर कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। पेंशन ही एक कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। मात्र 1 हजार से 15 सौ में कोई कर्मचारी कैसे अपना जीवन यापन कर सकता है। बैठक में अनूप गैरोला, प्रकाश गैरोला, सरिता राणा, वंदना थपलियाल, अंशु भट्ट, पवन लिंगवाल, भगत बिष्ट, विमल रावत, भरत मिया, सुशील नौटियाल, जयानंद नौडियाल, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *