रैली निकालकर दिया पोलिया खुराक पिलाने का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार व बेस चिकित्सालय कोटद्वार के तत्वावधान में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों ने लकड़ी पड़ाव में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की गई।
गाड़ीघाट स्थित जे.पी इंटर कालेज में रैली का शुभारंभ रोटरी क्लब के सचिव विजय कुमार ने किया। रैली झूलाबस्ती, मोविन नगर, स्टेडियम, लकड़ी पड़ाव, प्रजापतिनगर, काशीरामपुर तल्ला होते हुए वापस जे.पी इंटर कालेज में संपन्न हुई। रैली में नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय 1 व 11 एवं जे.पी इंटर कॉलेज के 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर धीरजधर बछवाण, विजय कुमार माहेश्वरी, विजय कुमार, पल्स पोलियो प्रभारी गोपाल बंसल, सुभाष बहुगुणा, रश्मि नेगी, विशेश्वरी देवी, वकार अहमद, के.सी कुकरेती, विवेक कुकरेती, चन्द्रमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *