बीजेपी छोड़कर आप में शामिल हुए रामगोपाल बनाए गए वार्ड अध्यक्ष

Spread the love

हरिद्वार। बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए रामगोपाल को वार्ड 30 बैरागी कैम्प का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मॉडल कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा व पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने फूलमाला पहनाकर रामगोपाल का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें वार्ड अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि बीजेपी से जनता का मोहभंग हो रहा है। डबल इंजन सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश की जनता का आम आदमी पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है। नीतियों से प्रभवित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। रामगोपाल के पार्टी में जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी। पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने रामगोपाल का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की विकासवादियों नीतियों व जनता को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं से उत्तराखण्ड की जनता भी प्रभावित हो रही है। भाजपा और कांग्रेस से उब चुकी जनता आप को विकल्प के रूप में देख रही है। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि उत्तराखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद प्रदेश में कई मुख्यमंत्री हुए। लेकिन नारायण दत्त तिवारी को छोड़कर कोई भी मुख्यमंत्री कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। बारी बारी से दस-दस साल प्रदेश की सत्ता पर काबिज रह चुकी भाजपा व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से उत्तराखण्ड विकास के मोर्चे पर पूरी तरह पिछड़ गया है। बीजेपी छोड़कर आए रामगोपाल ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर वे आप में शामिल हुए हैं। पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करते पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर संगठन मंत्री तनुज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *