रामलीला का दूसरा दिन: राम जन्म लीला का हुआ मंचन

Spread the love

डाडामंडी में आयोजित रामलीला का दूसरा दिन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ग्राम पंचायत झटरी के अंतर्गत डाडामंडी में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस में राम जन्म, सीता जन्म व रावण तप लीला का मंचन किया गया। सभी पात्रों ने बेहतरीन अभिनय कर जनता को लीला में बांधे रखा।
क्षेत्र की मातृ शक्ति को प्रोत्साहन और बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामलीला प्रारंभ होने से पूर्व मंच स्थल पर डाडामन्डी की महिला मंगल दल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। सुरक्षा को देखते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा निर्देशित संबंधित पट्टी पटवारी राजेश राणा व दो पुलिस एवम पी आर डी सदस्यों की मौजूदगी से सभी रामभक्त आश्वस्त रहे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष खुशीराम ने बताया कि लगातार रामलीला में पात्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते राम भक्तों की संख्या बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *