अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बनें राम प्रसाद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास पैठाणी में अभिभावक शिक्षक संघ की पहली कार्यकारिणी का गठन किया गया। राम प्रसाद पंत को अभिभावक शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान प्राचार्य डा. विजय कुमार अग्रवाल ने अभिभावकों को कॉलेज की उपलब्धियों, अधोसंरचना और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यकारिणी का गठन करते हुए राम प्रसाद पंत को अध्यक्ष, आशा देवी को उपाध्यक्ष व धर्म सिंह असवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। छात्र सदस्य में ऋषभ भंडारी व छात्रा सदस्य में भूमिका, सचिव में डा. कुमार गौरव जैन, उप सचिव डा. कल्पना रावत को चुना गया। डा. कल्पना रावत ने पीटीए की महत्ता और शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यक्रम सयोजक डा. कुमार गौरव जैन, डा. आलोक कंडारी, डा. प्रकाश फोंदणी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *