रूद्रलोक में निकली राम शोभा यात्रा, धूमधाम से मना राम उत्सव

Spread the love

देहरादून : रूद्रलोक एनक्लेव में राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया। रूद्रलोक कीर्तन मंडली की ओर से आयोजित समारोह में कलश यात्रा व हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान मंडली के सदस्यों ने रूद्रलोक से बालाजी मंदिर तक राम शोभा यात्रा भी निकाली।
सोमवार सुबह रुद्रलोक कीर्तन मंडली की महिलाओं ने राम उत्सव समारोह आयोजित किया। इस दौरान मंडली से जुड़ी महिलाओं ने रामायण की कुछ लीलाओं का भी मंचन भी किया। राम की भूमिका में रीता सेमवाल, सीता की भूमिका मे प्रियंका नेगी, लक्ष्मण की भूमिका में सरिता पेटवाल, हनुमान कल्पना कपरुवाण रहे। मंडली की अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने कहा कि राम किसी धर्म या समुदाय के ही नहीं बल्कि सभी के हैं। राम आदर्श जीवन का द्योतक हैं। रामायण का हर पात्र हमें बताता है कि आदर्श जीवन कैसे जिया जाता है। प्रियंका नेगी ने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज रामलला अपने घर में विराजमान हुए हैं। आज पूरा देश राममय है। उम्मीद है कि अब देश में पूरी तरह राम राज स्थापित होगा। देश का हर नागरिक खुशहाल होगा। अध्यक्ष प्रियंका ने कहा कि अपनी धार्मिक परंपराओं व मान्यताओं को प्रचारित प्रसारित करना और इनका संरक्षण करना हम सबका नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के आयोजन में कीर्तन मंडली के सदस्यों के साथ ही रूद्रलोक के स्थानीय निवासियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने बताया कि कीर्तन मंडली भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *