रामगढ़िया सभा ने श्रद्घापूर्वक मनाया बाबा विश्वकर्मा दिवस

Spread the love

देहरादून। देहरादून। रामगढ़िया सभा, देहरादून के तत्वावधान मे महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिवस को समर्पित 61 वां सलाना विश्वकर्मा दिवस पूर्ण श्रद्घा एवं उत्साह पूर्वक कथा – कीर्तन के रूप मे मनाया गया।
रामगढ़िया भवन, पटेल नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रातरू श्री अखण्ड पाठ साहिब जी के भोग के पश्चात काका मनप्रीत सिंह ने शबद प्रीत पाले नित सार समाले, इक गुण नहीं मुर्ख जाता रे़.,सुनाए। भाई शमशेर सिंह ने कहा कि महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया ने 1783 को दिल्ली फतह की एवं तख्ते ताउस को गुरु रामदास जी के स्थान पर लाये। बाबा विश्वकर्मा जी विश्व के कार्यों का कर्ता यानि शिल्प संबंधी क्रिया कलापों का जन्मदाता है। भाई दविंदर सिंह ने शबद केवल नाम रीदे महे दीजे़.,भाई कुलदीप सिंह जी ने शबद गुरु की सेवा करो दिन रात़., भाई कंवरपाल सिंह ने शबद हर मन तन वसिया सोइ़., जय जय कार करे सब कोई़़क का गायन कर संगत को निहाल किया। प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि बाबा विश्वकर्मा जी सम्पूर्ण सृष्टि के कारोबार के रचियता हैं। महासचिव सेवा सिंह मठारु ने कहा कि सभा ने कोविड -19 के समय जरूरतमंदों को करीब 1500 सौ पैकेट राशन, 1000 मास्क, 24 स्टीम इन्हेलर, सेनेटाइजर आदि वितरित किये। कोविड -19 के वैक्सीनेशन कैम्प में 160 लोगों ने इंजेक्शन लगवाए। इस अवसर पर प्रधान सुरजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कुंदी, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव सेवा सिंह मठारु, रघुबीर सिंह कोषाध्यक्ष, राजिंदर सिंह राजा सचिव, मंच संचालक करतार सिंह, मनजीत सिंह स्टोर इंचार्ज, दिलबाग सिंह प्रचार मंत्री, बलदेव सिंह अडिटर, सुरिंदर सिंह रामगढ़िया, सुविन्दर सिंह, लक्खा सिंह, अरविन्दर सिंह, गुरबक्श सिंह, गुरदीप सिंह माना, हरबंस सिंह, चरणजीत सिंह आदि उपस्थित थे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा पटेल नगर प्रधान हरमोहिंदर सिंह, हरपाल सिंह सेठी को सरोपे देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *