खो-खो में रामड़ी की टीम रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। खेल महाकुंभ के तहत राजकीय अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बल्ली में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में रामड़ी की टीम अव्वल स्थान पर रही। प्रतियोगिता में आसपास के गांव की करीब दस से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया था।
सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा रूचि कैंतुरा ने कहा कि व्यक्तित्व के संर्वांगीण विकास के लिए विद्यार्थियों के जीवन में पढाई के साथ शारीरिक खेल गतिविधियों का महत्वपूर्ण होता है। कहा कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान उन्होनें विद्यालय में बालक शौचालय का निर्माण करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक बल्ली के शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अच्छे भविष्य के लिए पढ़ाई के साथ खेलों का भी अत्यंत महत्व है। इस दौरान उन्होंने खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए पांच हजार की धनराशि भेंट की। कार्यक्रम के उपरांत खेल प्रतियोगितायें प्रारंभ हुई, जिसमें खो-खो बालक वर्ग में ग्राम सभा रामड़ी ने ग्राम सभा बल्ली को 7-5 से बालिका वर्ग में ग्राम सभा रामड़ी ने ग्राम सभा बल्ली को 5-4 से जीत दर्ज की। वहीं कबड्डी बालक वर्ग प्रतियोगिता में ग्राम सभा काण्डई ने ग्राम सभा रामड़ी को 18-6 व बालिका वर्ग में ग्राम सभा बल्ली ने ग्राम सभा काण्डई को 11-8 से जीत दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मुकेश रावत ने किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद बेवनी, ग्राम प्रधान बल्ली वीरेंद्र सिंह नेगी, ग्राम उर्तिच्छा भागेश्वरी देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, पीटीए अध्यक्ष सुषमा रावत, सुनील बिष्ट, बिजेंद्र तोमर, शिवनाथ सिंह रावत, पवन भारद्वाज, गोविंद सिंह खत्री, अशोक थपलियाल, रंजना बिष्ट, कुसुम कोटनाला, सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *