जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कोटड़ीढांग से सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक रामेश्वर बौंठियाल को सम्मानित किया गया। कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए बैंठियाल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के लिए दिए गए बौंठियाल के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1995 में राजकीय इंटर कॉलेज डाबरी, रिखणीखाल में एलटी विज्ञान/ गणित पद पर रामेश्वर बौंठियाल की नियुक्ति हुई थी। एक नवंबर 2013 को प्रवक्ता गणित के पद पर उनकी पदोन्नति हुई। सेवानिवृत्त होने से पूर्व बैंठियाल राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कोटड़ीढांग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बैंठियाल के पढ़ाए हुए कई विद्यार्थी आज देश के बड़े-बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी बैंठियाल लगातार अपना योगदान देते रहे। नौकरी के दौरान उनके कार्य जूनियर शिक्षिकों के लिए प्रेरणा दायक है।