रामलला प्राण प्रतिष्ठा : 22 जनवरी को ‘ड्राई डे’ घोषित, इस राज्य सरकार ने किया ऐलान

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित करने का फैसला लिया है। यानि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य में शराब और भांग व अन्य मादक पदार्थों की दुकानें बंद रहेंगी और इस दौरान शराब बिक्री पर रोक रहेगी। इतना ही नहीं इस दिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में कलश यात्रा, रामलीली और प्रभातफेरी निकाली जाएगी। वहीं, लोग मंदिरों और घरों में दीप जलाकर दिवाली मनाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया, ’22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं वहां पर उपस्थित रहेंगे। पूरा देश आदर और श्रद्धा के साथ अपनी आंखों से इस कार्यक्रम को देखना चाहता है। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को प्रदेश में ड्राई डे रहेगा। शराब, भांग की दुकानें भी बंद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *