26 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला, रिहर्सल शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में आगामी 26 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला के मंचन की रिहर्सल शुरू हो गई है, जो कि रामलीला मैदान में शाम 5 बजे से 8 बजे तक चल रही है। नयार घाटी रामलीला समिति के अध्यक्ष मनीष रौतेला ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला का मंचन दशहरे के बाद 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस बार नए पात्रों को मौका दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *