रामलीला का मंचन आज से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : रविवार से शहर में रामलीला का 123वां मंचन शुरू हो जाएगा। श्री रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक समिति ने रामलीला मंचन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शहर में होने वाली रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार से रामलीला का 123वां मंचन शुरू हो जाएगा। समिति इन दिनों कलाकारों को तालीम देना में जुटा हुआ है। समिति के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल ने बताया कि रामलीला को अभिनव प्रयोगों के माध्यम से और अधिक आकर्षक बनाए जाने के लिए रामकथा के प्रेरक प्रसंगों की पौराणिकता के साथ सार्थकता भी बनी रहे। शहर की रामलीला की खास बात यह है कि यहां महिलाओं का किरदार महिलाएं ही निभाती है। बताया कि रविवार को पहले दिन झांकी वंदना, कैलाश पर्वत पर महादेव पार्वती संवाद, रावण दरबार, शुक्राचार्य का दुरोपदेश, रावण के दूतों द्वारा ऋषियों से कर लेना, देवगण स्तुति, आकाशवाणी, रावत दूत संवाद, अयोध्या में राजा दशरथ की सभा, सुमंत दशरथ वार्तालाप, पुत्रेष्ठी यज्ञ, राम जन्म का मंचन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *