कैलाश लीला और राम जन्म के साथ शुरू हुआ रामलीला मंचन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से श्रीनगर में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन कमलेश्वर महादेव मंदिर प्रागण में कैलाश लीला, राम जन्म, ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी का रामलीला समिति की ओर से स्मृति चिह्न एवं शॉल देकर सम्मान किया गया। महंत ने सभी की मंगल की कामना प्रभु राम से की।
पहले नवरात्र से शुरू हुई रामलीला के पहले दिन बुद्धिबल्लभ उनियाल शिव, दया मंमगाई पार्वती, हरि प्रसाद उनियाल रावण, दीपांशु गुप्ता राम, नवीन उनियाल लक्ष्मण, अभिषेक रावत भरत, पवन जोशी शत्रुघन एवं गणेश, प्रियव्रत जोशी कार्तिकेय, सोनू गुनसोला गुरु विश्वमित्र, आकाश अग्रवाल नारद एवं मारीच, मनीष बडोनी ताड़का एवं कुम्भकर्ण, आशीष उनियाल सुबाहु, रामेश्वर पूरी दशरथ, सुधीर डंगवाल विभीषण, सागर अग्रवाल श्रृंगी ऋषि के पात्र रहे। संगीत में मुख्य निर्देशक वीरेंद्र रतूड़ी रहे। पंकज कुमार ने तबला, अनिरुद्ध नवानी एवं राघव जोशी ने कीबोर्ड, शिवलाल ने ढोलक, वैभव गौतम ने ओस्टापेड पर संगत दी। आर्ट निर्देशन सुदेश जुगराण, हिमांशु बहुगुणा, अतुल उनियाल, अरुण बडोनी, विजय का रहा। साउंड एवं लाइट में अमित असवाल, हरीश मिश्रा और मंच व्यवस्था में प्रमोद कुमार, मेकअप में अंकुश मेहता, शुभम प्रभाकर ने सहयोग दिया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कैंतुरा, सचिव दीपक उनियाल, उपाध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, सुजीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गोदियाल, मीडिया प्रभारी मनीष बडोनी, व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल आदि मौके पर मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *