26 से होगा रामलीला का मंचन, तैयारियां जोरों पर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी शहर में 26 सितंबर से रामलीला के मंचन का आगाज हो जाएगा। श्री रामलीला मंचन एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा मंचन को लेकर पात्रों का चयन कर लिया गया है। मंचन विजय दशमी के पर्व पर 5 अक्टूबर को संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि चयनित पात्रों का अभ्यास शुरु हो गया है। रामलीला मंचन की तैयारियां जोरो पर चल रही है।
पौड़ी की ऐतिहासिक रामलीला का 122वें मंचन का आगाज आगामी 26 सितंबर को रामलीला मैदान स्थित राम दरवार में होगा। इस वर्ष के रामलीला मंचन का अभ्यास बीती 27 जुलाई को शुरु हुआ था। जो निरंतर रामलीला मंच अभ्यास कक्ष में शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक पात्रों के अभिनय व कलाकारों की गायन प्रतिभा को निखारा जा रहा है। मंचन के संगीत व कला निर्देशन का दायित्व वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल व मनोज रावत अंजुल को सौंपी गई है। समिति अध्यक्ष उमा चरण बड़थ्वाल ने बताया कि पौड़ी की रामलीला में महिला पात्रों का अभिनय महिलाएं ही करती हैं। लोक कलाकार पदमेंद्र नेगी, इंद्रमोहन चमोली, अभिनव सैलानी, मोहित वाद्य यंत्रों में संगत कर रहे हैं। मंचन के समन्वय का जिम्मा वीरेंद्र खंकरियाल संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *