गोवा में आयोजित सरेन्डिपिटी कला उत्सव में आयोजित होगी रम्माण

Spread the love

चमोली : गोवा (पणजी) में आयोजित विश्व स्तरीय सरेन्डिपिटी कला उत्सव में प्रतिभाग करने हेतु विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड़-डुंग्रा ज्योतिर्मठ का 30 सदस्यीय कलाकारों का दल 11 दिसम्बर को गांव से रवाना होगा। रम्माण के संरक्षक डॉ. कुशल भण्डारी ने बताया कि गोवा (पणजी) में आयोजित विश्व स्तरीय सरेन्डिपिटी कला उत्सव में14 दिसम्बर की रात उत्सव में विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण का मंचन होगा इस दौरान देश विदेश के हजारों पर्यटक, रंगकर्मी तथा साहित्यकार मौजूद होंगे। कहा कि रम्माण मंचन का मुख्य उद्देश्य पैनखण्डा क्षेत्र की पौराणिक संस्कृति से दुनिया को रूबरू कराना भी है, ताकि दुनिया के लोग हमारी पौराणिक संस्कृति से विज्ञ हो सके। मंचन से विश्व सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में भी सहयोग प्राप्त होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *