स्कूलों में खुलेंगे पुस्तकालय : रमोला

Spread the love

नई टिहरी : प्रतापनगर के ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने ब्लाक के इंटर कॉलेजों और माध्यमिक विद्यालयों में संसाधनों की कमी को देखते हुए पुस्तकालय खुलवाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत ब्लाक के इंटर कालेजों और माध्यमिक विद्यालयों को पुस्तकालय खोलने को पुस्तकें, आलमारियां व रैक उपलब्ध कराने की बात कही है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रतापनगर के ब्लाक प्रमुख रमोला ने कहा कि प्रतापनगर ब्लाक जनपद का दूरस्थ ब्लाक हैं। यहां के विद्यालय में विभिन्न तरह की प्रतिभाए हैं, लेकिन उन्हें संसाधनों का अभाव है। इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली ब्लाक की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ब्लाक के इंटर कालेजों में माध्यमिक विद्यालयों में ब्लाक राज्य वित्त व अन्य संसाधनों की मदद से पुस्तकालय खुलवाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। जिसके तहत विद्यालयों को पुस्तकें, आलमारियां व रैक उपलब्ध करवाये जाएंगे। ताकि यहां पर प्रतिभावान छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरे संस्थाधनों के साथ कर सकें। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *