जिला अस्पताल का रैंप बना पार्किंग

Spread the love

 

बागेश्वर। मरीजों को वार्ड तक आसानी से पहुंचाने के लिए जिला अस्पताल में बने रैंप में दो पहिया वाहनों की पार्किंग हो गई है। यह वाहन किसी और के नहीं बल्कि अस्पताल में तैनात कर्मचारियों के हैं। मरीजों को वार्ड तक ले जाने में लोगों को खासी परेशानी होती है। वाहन चालक दिनभर में कई बार वाहनों को यहां से निकालते और रखते हैं। इस बीच हर्न बजाकर रोगियों की परेशानी बढ़ाते हैं। जिला अस्पताल के परिसर में 108, खुशियों की सवारी आदि वाहन खड़े रहते हैं। यहां आने वाले कर्मचारियों में से अधिकतर के पास दो पहिया वाहन हो गए हैं। वाहन पार्किंग के लिए उन्होंने आपातकालीन वार्ड के सामने बने रैंप पर कब्जा शुरू कर दिया है। छह फिट चौड़ी गली तीन फिट में सिमट गई है। इस रैंप से हादसे के घायल लोगों को इलाज के बाद वार्ड में शिफ्ट करने के लिए स्ट्रेचर या ह्वाल चेयर के माध्मय से ले जाया जाता है। इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं को भी कई बार परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों की शिकायत के बाद भी समस्या आज भी जस की तस बनी है। वाहन पार्क करने वाले कर्मचारी दिन में कई बार वाहनों को अंदर बाहर करते हैं। इस दौरान हर्न आदि भी बजाकर मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर सीएमएस ड। विनोद टम्टा ने कहा कि वाहनों को पार्किंग स्थल लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द रैंप खाली किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *