राम का हुआ राजतिलक, दीपों से सजी अयोध्या

Spread the love

दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत गैनोली में आयोजित की गई रामलीला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सिद्धबली नारी शक्ति श्री रामलीला मंचन समिति की ओर से आयोजित रामलीला के दसवें दिन भगवान राम के राजतिलक का मंचन किया गया। इस दौरान गांव में भगवान राम की भव्य झांकी भी निकाली गई। रामलीला का पंडाल भगवान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत गैनोली शिवशक्ति मंदिर में रामलीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान रावण वध के बाद भगवान राम विभीषण का राजतिलक कर सिंहासन पर बैठाते हैं। विभीषण श्री राम को लंका में ही रूकने के लिए निवेदन करते हैं। लेकिन, भगवान राम लंका में रूकने से मना कर देते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें रात होने से पहले अयोध्या पहुंचना होगा। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या पहुंचते हैं। जहां उनका जोरदार स्वागत होता है। पूरी अयोध्या दीपों से जगमगा उठती है। इस दौरान राम भरत का मिलाप देश दर्शकों की आंखे भर आती हैं। इसके उपरांत गुरु वशिष्ठ श्री राम का राजतिलक करते हैं। भगवान राम का राजतिलक देख सभी देवता और अयोध्यावासी खुशिया मनाते हैं। आयोध्या में चारों ओर पुष्पों की वर्षा होने लगती है। रामलीला का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। इस मौके पर आचार्य राकेश लखेड़ा, संजय थपलियाल, राजाराम डोबरियाल, सतीश काला, संजय भट्ट, मुकेश बड़थ्वाल, अजय भट्ट, रणजीत सिंह नेगी, मेहरबान सिंह नेगी, धीरज बुड़ाकोटी, मंगल सिंह, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *